नवगछिया : दिल्ली में किसान पर बर्बर दमन लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले और वाटर कैन से अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के बैनर तले किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष का रामदेव सिंह, भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य गौरी शंकर राय के नेतृत्व में गरुवार को नवगछिया वैशाली चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड रामदेव सिंह ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

महिला बुजुर्ग किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज करना शर्मनाक है. किसानों के बल पर दुनिया टिकी है. वहीं किसानों पर दमन करके मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत की याद को ताजा कर दिया है।का गौरी शंकर राय ने कहा कि किसानों की मांग जायज थी. किसानों के साथ लगातार मोदी सरकार धोखा दे रही है.

उन्होंने किसानों की मांग को पूरा करने एवं किसानों के बकाए कर्ज माफ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाता है तो भाकपा माले अखिल भारतीय किसान महासभा, छात्र नौजवान, मजदूर को गोलबंद कर इसका करारा जवाब देगी. कार्यक्रम के मौके पर का प्रमोद मंडल, वकील मंडल, राज किशोर यादव, विनोद मंडल, रुदल मंडल, राधे श्याम रजक, शंकर ठाकुर, विष्णु कुमार सहित दर्जनों माले नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *