नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल उपकारा में रविवार को नवगछिया एसपी निधि रानी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी में एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती भी उनके साथ थे.

उपकारा में छापेमारी होने पर जेल में बंदियों के बीच हड़कंप मच गई. छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा ली गई. छापेमारी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डो में कई आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी की है.

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि उपकारा में छापेमारी के दौरान एक सैमसंग का मोबाइल बरामद किया गया है. मोबाइल में सिम व बैटरी नहीं लगा था. इसके अलावा बीस खैनी का डब्बा , आधा किलो खईनी, दो छोटी कैंची, दाढ़ी बनाने वाला एक रेजर, तीन ताश की गड्डी, चार माचिस की डिबिया एवं लोहे का चाकू नुमा पत्तर बरामद किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *