भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गुजरात में बिहारियों के पलायन को रोकने का सरकार पूरा प्रयास कर रही है। एक ने गलती की है। लेकिन इसकी सजा गुजरात में रह रहे सारे बिहारियों को क्यों दी जा रही है। इसपर गुजरात सरकार ने कड़ाई से निपटने का फैसला किया है। उक्त बातें कहलगांव में प्रेसवार्ता कर पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि गुजरात में कांग्रेस नेता अल्पेस ठाकुर की संस्था ने इस मामले को बहुत हवा दी है। जिसपर गुजरात सरकार उक्तसंस्था पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुजरात सरकार जो कर सकती है वह कर रही है।

लोग एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं

भागलपुर में युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने जाने के क्रम में सवर्ण सेना के सदस्यों के द्वारा काला झंडा दिखाये जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने ऐसा किया था। पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने कहा अभी तो मैं एमपी भी नहीं हूं।उन्होंने बताया कि बिहार में मोदी की लहर चल रही है। लोग एक बार फिर से मोदी जी को प्रधान मंत्री के रूप में में देखना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि कहलगांव क्षेत्र में दो दिनों के दौरे के दौरान दर्जनों स्थानों पर उन्होंने सभा की है।

दिवंगत सैनिक अजीत की मां से मिले पूर्व सांसद

पूर्व सांसद सैय्यद शाहनवाज हुसैन सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए सैनिक अजीत कुमार के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सर्व प्रथम जवान अजीत की फोटो पर पुष्प चढ़ाया। उसके बाद अजीत की मां सेमिले। उन्हें समुचित सहयोग का अश्वासन दिया । कहा कि मैं अापके दर्द को समझता हूं ।े इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं । मेरी जहां आवश्यकता होगी मैं हाजिर रहुंगा। वहां से निकलने के बाद पूर्व सांसद ने कई जगहों का भ्रमण किया ।लोगों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया । वे आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचे। जहां वे बच्चों से मिले। घोघा बाजार,ब्रह्मचारी टोला मे आयोजित सभा में शामिल होकर लोगों की समस्याएं जानी।उनके साथ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *