गोपालपुर : गोपालपुर अंचल के प्रभारी प्रधान सहायक शिव शंकर पोद्दार ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, डीएम भागलपुर, अपर समाहर्त्ता, जिला स्थापना , भूमि उप समाहर्त्ता नवगछियी, थाना प्रभारी गोपालपुर , बीडीओ ,प्रमुख व अराजपत्रित कर्मचारी संघ को लिखित आवेदन देकर सीओ गोपालपुर मो फिरोज इकबाल पर कानूनी कार्रवाई करने व सरकारी कार्य करने हेतु सुरक्षा उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है.
Total Downloads: 351
अपने आवेदन में अंचलाधिकारी पर खुलेआम धमकी भरे शब्दों में शिकायत करने पर जीवन बर्बाद करने, सेवान्त लाभ व पेंशनादि का भुगतान नहीं होने देने का आरोप लगाया है.


अपने आवेदन में सीओ फिरोज इकबाल पर आग्नेयास्त्र रखने तथा जो कर्मचारी मनोनुकूल काम नहीं करेंगे तो उसे गोली मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. प्रधान सहायक शिवशंकर पोद्दार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी ने डीसीएलआर से जाँच करा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

