DJLÀFFZ¸F½FFS IYFZ dQ¹FFSF ¸FZÔ AFG´FSZVF³F IZY d»FE ³FQe ´FFS IYS°FZ EÀFMXeERY IYe MXe¸F

खगड़िया:  कुख्यात दिनेश मुनि और उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को तीसरे दिन भी जिले के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल व एसटीएफ द्वारा गहन कॉ¨म्बग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन दिनेश मुनि अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस द्वारा उसके पांच रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की गई है।

मालूम हो कि शुक्रवार की रात्रि गंगा दियारा में दिनेश मुनि गिरोह से हुई मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ¨सह शहीद हो गए थे। पांव में गोली लगने से एक सिपाही दुर्गेश कुमार घायल हैं। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को पुलिस बलों की अलग-अलग टीम ने तेलिया बथान, गनौर,चौथम-मानसी दियारा, भरतखंड समेत अन्य जगहों पर कॉ¨म्बग ऑपरेश चलाये। शाम तक यह ऑपरेशन जारी था।

जानकारी के अनुसार चौथम थाना क्षेत्र के कोसी-बागमती स्थित दियारा स्थित ठुठ्ठी मोहनपुर, सरसवा, सहोरवा, रोहियार आदि में कॉ¨म्बग ऑपरेशन चलाया गया। पसराहा थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एसपी मीनू कुमारी के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ पीके झा के नेतृत्व में का¨म्बग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। छापेमारी टीम में चौथम, महेशखूंट, पसराहा, गोगरी, परबत्ता व मड़ैया थानों की पुलिस व एसटीएफ के जवान शामिल हैं।

‘जोनल आइजी के निर्देश पर स्पेशल पुलिस फोर्स द्वारा जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में कॉ¨म्बग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अपराधियों को सेल्टर देने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सफलता मिलने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। दिनेश मुनि के रिश्तेदारों व संपर्कियों से पूछताछ की जा रही है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।’

मीनू कुमारी, एसपी, खगड़िया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *