नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव में मंगलवार को लगभग 10:30 बजे संतोष सिंह पर रंगदारी मांगने को लेकर गोलीबाड़ी का मामला प्रकाश में आया है.गोलीबाड़ी को लेकर संतोष के पिता बीरबन्ना निवासी राघवेंद्र सिंह ने गांव के हि प्रियरंजन यादव,मृत्युंजय यादव,राहुल यादव के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है.

आवेदन में पुत्र संतोष को आटा चक्की मील पर से बुलाकर सड़क पर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग कर प्रियरंजन यादव ने सामने से गोली चला दी.और रंगदारी पहुंचाने की बात कही रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी. और तीनों ने गोलीबाड़ी करते हुए बीरबन्ना बीच गांव की और निकल गया.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद की है. ग्रामीणों ने बताया कि रुपये की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद था जिसकी सुबह में ग्रामीणों द्वारा पंचायती रखी गई थी. पांच चक्र गोलीबाड़ी होने की बात ग्रामीणों ने बताया. गोलीबाड़ी को लेकर गांव के लोग दहशत में है. भवानीपुर पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुटी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *