नवगछिया : रेलवे दुर्गा पूजा समिति नवगछिया के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मंदिर परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान का स्लोगन का फ्लैक्स लगाया गया है. स्वच्छता का रखना हमेशा ध्यान तभी तो बनेगा मेरा भारत महान. सब रोगो की एक दवाई हर तरफ रखो साफ सफाई. घर गाँव शहर मेरा स्वच्छ हो भारत देश मेरा कार्यकर्ता गण लोगों को स्वछता अभियान के तहत जागरूक कर रहे हैं.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घनश्याम प्रसाद, पंकज भारती, डाँ अनंत विक्रम पुर्षोतम कुमार, चिकू, राम बालक यादव, नितीश, रंजन मिश्रा आदि लगे हुए हैं. वहीं रेलवे परिसर नवगछिया में स्थित वैष्णवी दुर्गा माँ के मंदिर में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान किये जाने वाले निशा पूजन का एक अलग ही महत्व है. माँ शक्ति के सातवें रुप को कालरात्रि के रुप में जाना जाता है.

इसी दिन रात में निशा पूजा का आयोजन होता है. मंदिर के मुख्य पुजारी के देख रेख में निशा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस पूजा की शुरुआत बारह बजे रात में होती है, जो अगले दो घंटे तक चलती है. ऐसी मान्यता है कि इस पूजन को देखने मात्र से मनोकामनाएँ पूर्ण होती है तथा माँ का आशीर्वाद मिलता है. इस पूजा को देखने के लिये प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर में जुटते हैं. ऐसी मान्यता है कि माँ जिस भक्त पर प्रसन्न होती हैं उसे ही निशा पूजा देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है


