नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित मेले में भीड़ के दौरान महिलाओं के गले से उनके जेवरात खींचने वाले दो महिला चोर को नवगछिया पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार महिला नवगछिया स्टेशन के पास झुग्गी बनाकर रहने वाले खानाबदोश सोनू कुमार की पत्नी काजल देवी एवं जितेंद्र कुमार की पत्नी कौशल्या देवी है.

जानकारी के अनुसार काजल देवी व कौशल्या देवी दशमी पूजा के दिन तेतरी दुर्गा मेला में भीड़ के दौरान जेवरात पहनकर आने वाली महिलाओं के गले से उनका चयन खींच रही थी. चैन खींचने के क्रम में तेतरी निवासी मनु गांधी झा की बहन के गले से सोने का चेन खींच लिया. इस दौरान मौके से उनकी बहन ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और मेला में तैनात महिला पुलिस बल को इसकी सूचना दी.

सूचना पर महिला पुलिस वालों ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद महिला पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में उनके पास से चोरी किया गया सोने का चेन बरामद किया गया. सोने का चेन बरामद किए जाने के बाद नवगछिया पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. चेन चोरी किए जाने के संबंध में सोनू गांधी झा ने नवगछिया थाना में दोनों महिलाओं के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिला चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *