नारायणपुर से दस हजार कायॆकर्ता उपमुख्यमंत्री के जनसंवाद सभा में लेंगे भाग

images7

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गुरूवार को भागलपुर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा 28 सितंबर  को लोकमानपुर में  पुल  का शिलान्यास एवं  29 सितंबर  को जनसंवाद सभा को लेकर राजद कार्यकर्त्ताओं की बैठक राजद  प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ. नारायणपुर प्रखंड  मुखिया संध अध्यक्ष सह राजद वरीय नेता नरेन्द्र कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव , पूर्व  जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभा में नारायणपुर से दस हजार की तदाद में  सैंडिस कंपाउंड के सभा में भाग लेंगे  कायॆकर्ता वहीं विभिन्न पंचायत अध्यक्ष को  एकजुट हो ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं जुट कर उपमुख्यमंत्री से रूबरू हो संगठन व अन्य समस्या को बताये. प्रखंड के  विभिन्न गांवों में राजद कायॆकर्ता द्वारा वाहन की व्यवस्था की बात कही   बैठक में वरीय नेता नंदु यादव, डा जवाहर शर्मा, मुखिया ईशो यादव, पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह,  पूर्व मुखिया अरूण पासवान,बसीर खान, शोएब अली, पुवॆ सरपंच उस्मान ठाकुर, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलखुश कुमार यादव, छात्र राजद अध्यक्ष  सुमित  मंडल, कैलाश यादव, लालबिहारी शर्मा, मो  मोईज्जिम, पप्पू यादव, गब्बर यादव, अरूण यादव, पंकज यादव, ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य राजद ककायॆकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *