नवगछिया : नवगछिया अनुमंडलीय सन्तमत सत्संग का वर्ष 2018 का 37वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 27 एवं 28 अक्टूबर को रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरली पंचायत के चंद्रखड़ा में आयोजित की जाएगी. जिसमें मुख्य रूप से संतमत सत्संग कुप्पाघाट, भागलपुर के वर्तमान आचार्य, स्वामी हरिनंदन परमहंस जी महाराज, गुरु सेवी स्वामी भगीरथ महाराज, स्वामी प्रमोद बाबा के अलावे लगभग दर्जनभर संत महात्माओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.
Total Downloads: 343
इसके लिए चंद्रखड़ा गांव के समीप स्थल का चयन कर लिया गया है. पूरी तैयारी चल रही है. श्रोताओं के लिए विशाल पांडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस अवसर पर पहुँचने वाले श्रोताओं एवं श्रद्धालु भक्तों के लिए भोजन एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है.

इसके लिए कमीटी का भी गठन कर लिया गया है. इस आयोजन कमीटी में अध्यक्ष के पद पर पूर्व मुखिया सुबोध साह, उपाध्यायक्ष विपीन कुमार मंडल, सचिव भीम शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में बवलू मंडल का चुनाव किया गया है. उक्त जानकारी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुबोध सोने दी.

