नवगछिया : मंगलवार को कृष्णा सागर सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्री श्याम भक्त मण्डल नवगछिया के संयुक्त तत्वाधान में एक आम बैठक मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित की गई. जिसमें स्वर्गीय रामवतार सर्राफ की स्मृति में निःशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा एवं दवा वितरण का निर्णय लिया गया. यह शिविर प्रत्येक रविवार को अनवरत चलता रहेगा. इस शिविर में डॉ अनन्त विक्रम रोगियों को अपनी सेवा देंगे.
Total Downloads: 343
इस शिविर को रामावतार प्रसाद सर्राफ धर्मार्थ होमियो चिकित्सा क्लिनिक के नाम से जाना जाएगा. इस शिविर का शुभारंभ कृष्णा सागर सेवा समिति ट्रस्ट भवन, मारवाड़ी विवाह भवन के सामने में ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासी जगदीश महाराज, मंडल के संरक्षक दिनेश सर्राफ द्वारा बुधवार को सुबह 10 बजे दिन में किया जाएगा.

इस धर्मार्थ शिविर के संचालन हेतु सर्राफ परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा था.

