नवगछिया : नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में 12वीं की टेस्ट परीक्षा का आयोजन एक नवंबर से किया जाएगा. इस आशय की जानकारी देते हुए डॉ असदुदजमा उर्फ शानू ने कहा कि जो छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं होगी उन्हें इंटर की परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा.
इधर स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 12 वीं की सेंट अप परीक्षा एक नवंबर से ली जाएगी. इसके लिए परीक्षा का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है. यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी और परीक्षा नियंत्रक सुबोध यादव एवं अमरजीत प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड कल 25 अक्टूबर से वितरित किया जाएगा.

जो छात्र छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगी, उन्हें बोर्ड के निर्देशानुसार 12वीं की अंतिम परीक्षा 2019 में शामिल नहीं किया जा सकेगा.एडमिट कार्ड का वितरण कल तक टेस्ट परीक्षा एक नवंबर से


