नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया की अध्यक्षता में चेहल्लुम दीपावली काली पूजा एवं छठ के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष भूमि सुधार उप समाहर्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम 30 तारीख मंगलवार को होने वाले त्योहार चेहल्लुम के बारे में जानकारी लिया गया. शांति समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि इस मौके पर खेल का आयोजन होता है. नवगछिया अनुमंडल में गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपाकर, झंडापुर थाना क्षेत्र में खेल का आयोजन होता है.

शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पर्व बिल्कुल ही सोहार्द पूर्ण वातावरण में मानाया जाता है. वहीं दिपावली के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्षकों को नियमित रूप से गस्ती करने का निर्देश दिया है. साथ ही जहां पर जुआ आदि का खेल होता है वहां पर विशेष गस्ती करेंगे एंव पकड़े गए लोगों पर प्राथमिकी दर्ज भी कराएंगे. नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत काली पूजा के अवसर पर थाना अध्यक्षों एंव शांति समिति के बल ने बताया कि काली पूजा मुख्य रूप से बिहपुर, खगड़ा, भवानीपुर, नवगछिया बाजार, रंगरा, पकरा आदि जगहों पर मनाया जाता है.

इन सभी जगहों पर भीड़ बहुत ही अत्यधिक होता है. सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है. काली प्रतिमा का विसर्जन पूराने रुठ पर किया जाता है. वहीं छठ पूजा के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि छठ पूजा होने वाले घाटों का स्थल निरीक्षण कर लेगें एंव खतरनाक घाटों की सूची उपलब्ध कराएंगे. घाटों कि साफ सफाई करने का निर्देश दिया. छठ पूजा के अवसर पर नावों का परिचालन बंद रहेगा. इसे थाना अध्यक्षों सुनिश्चित करेंगे. छठ घाटों पर परिचालन रोकने के लिए धारा 144 लागू रहेगा.

जमुनियां में चलता है जुआ

बैठक में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जमुनियां में खुले आम जुआ खेले जाने के मामले को उठाया. जिस पर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *