गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव में बीती रात को अञात चोरों द्वारा पीछे की खिडकी का रड तोडकर डाकघर में घुसकर तिजौरी तोडने का प्रयास किया. हालाँकि किसी तरह के नुकसान की बात नहीं कही जा रही है. शुक्रवार को जब डाकघर के कर्मी काम पर आये तो कमरे का ताला खोलने के बाद घटना की जानकारी मिली.
Total Downloads: 347
पोस्टमास्टर अंजनी कुमार मिश्र ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने दारोगा एसएन मिश्रा को जाँच हेतु ततकाल डाकघर भेजा.

दारोगा एसएन मिश्रा ने बताया कि डाकघर का भवन किराये के मकान में है, जो कि काफी पुराना व जर्रर अवस्था में खिडकी वगैरह जर्रर हो गया. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

