नवगछिया : कुमार स्मृति, विद्यालय प्रबंध समिति का गठन नहीं करने वाले 20 प्रधनाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक को पूर्व में भी सूचित किया गया था कि प्रबंध समिति के गठन नहीं होने से स्कूल के विकास संबंधित कार्य प्रभावित होते है। मगर प्रधानाध्यापकों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर उच्च विद्यालय एकचारी, उच्च वि. नारायणपुर, कन्या उ.वि. सोनवर्षा, मोक्षदा बालिका उ.वि.भागलपुर, उ.वि.अकबरपुर, श्रीसंत उ.वि.घोघा, शेरमारी उ.वि. पीरपैंती, के.एल.उ.वि.नारायणपुर, प्रोजेक्ट कन्या उ.वि.शाहकुंड, गुरुकुल उ.वि.नाथनगर, उ.वि.बहादुरपुर, उ.वि. ममलखा, उ.वि.प्रशस्तहडीह सिमरो, नेहरु उ.वि. ढोलबज्जा,उ.वि.पुनामा प्रतापनगर, उ.वि.सैदपुर, महावीर सिंह मदरौनीउ.वि. चापरहाट, राजकीयकृत एसबीसी उ.वि. लत्तीपाकर धरहारा, एसआरएनडीएल उ.वि. लतरा नवटोलिया, प्रोजेक्ट कन्या उ.वि. सैदपुर का वेतन रोका गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *