नवगछिया : 21 अक्टूबर को नवगछिया नया टोला के डोमासी के पास रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नवनीत कुमार पांडे पर हुई गोलीबारी व मारपीट मामले में घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है. नवगछिया टाउन थाना एवं नवगछिया जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के बाद पीड़ित ने भागलपुर रेंज के डीआईजी विकाश वैभव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
Total Downloads: 347
नवनीत कुमार पांडेय ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि 21 अक्टूबर को वह नया टोला से अपने घर संध्या चार बजे जा रहा था. इसी दौरान शराब के नशे में आशीष कुमार ठाकुर एवं अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जेब से दस हजार रुपये भी छीन लिए एवं जान मारने की नियत से एक गोली भी फायरिंग की. मारपीट में घायल होने के बाद उन्होंने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अपना इलाज कराया.

घटना के संबंध में उन्होंने नवगछिया टाउन थाना एवं नवगछिया जीआरपी थाना में आवेदन दिया. आवेदन देने के बाद दोनों थाना पुलिस द्वारा टाल मटोल करते रहे. उन्होंने कहा कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मेरे आवेदन के आलोक में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. यहां तक की घटना के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई.

