भागलपुर | युवा राजद की ओर से युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहेब के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ 4 नवंबर को राजभवन मार्च किया जाएगा। राज्यभर से युवा राजद के हजारों कार्यकर्ता मार्च में शामिल होंगे।

इसके लिए युवा राजद की ओर से प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि रोज लोगों की हत्या हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ युवा राजद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *