नवगछिया  : नवगछिया से भागलपुर जाने वाले ऑ़टो को जीरो माइल भागलपुर में ही रोक दिये जाने पर नवगछिया के ऑटो चालकों ने विरोध किया है. बुधवार को बड़ी संख्या में ऑटो चालक ऑटो के साथ नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे थे. ऑटो चालकों का नेतृत्व आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. राजेंद्र यादव ने कहा कि नवगछिया से ऑटो चालक सवारी लेकर जाते हैं और उन्हें भागलपुर घुसने ही नहीं दिया जाता है. जीरो माइल में ही ऑटो चालकों को सवारियों को उतारा जाता है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जीरो माइल में ही रोक दिया जाता है नवगछिया के ऑटो को
– बड़ी संख्या में ऑटो चालक ऑटो के साथ पहुंचे नवगछिया अनुमंडल कार्यालय
– मिला साकारात्मक आवश्वासन,
– ऑटो चालकों ने कहा बंद नहीं किया गया सैतेला व्यवहार तो नवगछिया से भागलपुर तक करेंगे आंदोलन

यहां से सवारी फिर दूसरा ऑटो लेकर स्टेशन तक या अन्य जगहों तक पहुंचते हैं. इस प्रक्रिया में यात्रियों को ज्यादा भाड़ा तो लग रही रहा है साथ ही साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ बसों को भागलपुर स्टेशन तक जाने में कोई रोक टोक नहीं है. ऐसी स्थिति में भागलपुर प्रशासन नवगछिया के ऑटो चालकों के पेट पर लात मार रहा है. राजेंद्र यदाव ने कहा कि नवगछिया एसडीओ के समक्ष उन्होंने बातों को रखा तो उन्होंने भागलपुर के पदाधिकारियों से बात चीत कर मामले से अवगत हुए हो कर सकारात्मक आश्वासन दिया है. राजेंद्र यादव ने कहा कि अगर जब बड़े वाहनों को कोई रोक टोक नहीं है तो छोटे वाहनों को क्यों रोका जा रहा है.

इधर कई ऑटो चालकों ने बताया कि आज कल नवगछिया में भी लोग बस का इंतजार करते नजर आते हैं. यहां के यात्री कहते हैं कि ऑटो जीरोमाइल तक ही जाने वाला है इसलिए ऑटो से जाने का कोई फायदा नहीं है. उनलोगों की कमाई पर असर पड़ा है. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को संतोष कुमार, निवास साह, टिंकू सिंह, प्रेम ठाकुर, सानू कुमार, रंजन साह, सुमन यादव, मिथिलेश कुमार पंडित, कृष्ण कुमार, राहुल यादव, रंधीर कुमार, धनंजय कुमार, नीतीश कुमार आदि
अन्य ऑटो चालक भी मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet