खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढली गांव स्थित कोसी नदी किनारे गुरुवार की दोपहर मिट्टी लाने गयी पांच बच्चियां इसमें दब गयी। ग्रामीणों के प्रयास से चार को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी।
Total Downloads: 115
मृतका 6 वर्षीया नंदिनी कुमारी चोढली गांव के अरविन्द भगत की बेटी थी।घायलों में अरविन्द भगत की 10 वर्षीया बेटी पायल कुमारी व दिनेश मलिक का 11 बर्षीय पुत्री मधु कुमारी का बेलदौर पीएचसी में इलाज चल रहा है।

वही अन्य घायल गब्बर मुनि की 12 वर्षीया बेटी रुक्मिणी कुमारी व प्रमोद भगत का 10 बर्षीय बेटी कोमल कुमारी का गांव में ही इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर सीओ अमित कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रब्बानी घटना स्थल व अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

