पटना: पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को एक दिशा-निर्देश जारी किया है. जिसके तहत कमीशन को दारोगा बहाली का फ्रेश रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है. हाई कोर्ट ने कहा कि जो मापदंड तय किया गया है. उसको ध्यान में रखते हुए फिर से रिजल्ट निकाली जाए.
Total Downloads: 115
बता दें कि BPSSC ने राज्य में 1717 सीटों पर दारोगा बहाली के लिए वैकेंसी निकाली थी. प्रीलिमनरी की परीक्षा इसी वर्ष मार्च में ली गई थी. इस परीक्षा में कुल 29,359 परीक्षार्थी मेन्स के लिए चयनीत हुए थे. उसके बाद जुलाई महीने में मेंस की परीक्षा हुई थी. इसमें 10161 परीक्षार्थियों को फिजीकल के लिए चयनीत किया गया था.

हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए इस निर्देश में जस्टीस शिवाजी पांडे की बेंच ने कमीशन को फ्रेश रिजल्ट जारी करने, अलग-अलग कैटेगरी के कट-ऑफ मार्क्स जारी करने. साथ ही साथ परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिका को भी BPSSC की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है. बता दें कि करीब 195 अभ्यर्थियों ने हाईकर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके आलोक में ये फैसला सुनाया गया

