नवगछिया : नवगछिया बस स्टैंड के पास नवगछिया एसपी आवास के पीछे परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां निवासी विमलेंदु कुमार सिंह ने अज्ञात झपटामारों ने एक लाख रूपये की छिनतई कर ली है. पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना नवगछिया थाना को दी है. विमलेंदु का कहना है कि उसने नवगछिया बाजार स्थित ईलाहाबाद बैंक से एक लाख रूपये की निकासी कर एक झोले में रूपया रख कर पैदल ही जा रहा था.
Total Downloads: 345
वह रसलपुर केबिन को पार कर एनएच 31 पर पहुंचा ही था कि नवगछिया स्टैंड के समीप दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसका झोला झपट कर भाग गया. कुछ दूर तक वह भी बाइक सवार के पीछे भागा लेकिन बाइक काफी तेजी से तेतरी गांव की ओर चली गयी.

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह ने मामले की छानबीन की है. पुलिस इलाहाबाद बैंक भी गयी और वहां सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला. पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

