पटना। बिहार के सियासी जगत से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी को तलाक दे रहे हैं। पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के लिए उन्होंने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। तेज प्रताप ने याचिका में कहा है कि वह ऐश्‍वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं। अर्जी देने के बाद तेज प्रताप यादव पिता लालू से मिलने के लिए रांची रवाना हो गए हैं।

इसी साल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हुई थी। तेज प्रताप की शादी बिहार के मुख्यमंत्री रहे दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। शादी के बाद लालू परिवार में आंतरिक कलह की खबरें सामने आ रहीं थीं। कहा जा रहा था कि लालू परिवार में तेज प्रताप यादव को तरजीह नहीं मिलने से भी वह नाराज चल रहे थे। हालांकि, शादी से नाखुश होने की खबरें अब तक सामने नहीं आई थी। इस बीच शुक्रवार की देर शाम सियासी गलियारे में एक खबर तैर रही है।

खबर के मुताबिक तेज प्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या से अलग होना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पटना की अदालत में तलाक की अर्जी तक दे डाली है। बताया जा रहा है कि तलाक की अर्जी देने के बाद तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू से मिलने के लिए रांची रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच आई लड़ाई चल रही है। इसलिए तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से अलग होने का मन बना लिया है। इसके लिए उनहोंने सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. तेज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिन्‍दु मैरेज एक्‍ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है।

आपको बता दें कि चंद्रिका राय का परिवार बिहार के बड़े राजनीतिक परिवारों में शामिल रहा है। पिता दारोगा राय कांग्रेसी थे। लेकिन 1990 के दौर में जब देश में जनता दल परिवार राजनीति में प्रभावी होने लगा तब चंद्रिका राय भी लालू यादव के साथ हो लिए। ऐश्वर्या के दादाजी दारोगा राय 16 फरवरी 1970 से 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *