सत्र 2017-18 के पार्ट वन बॉटनी ऑनर्स के एसएम कॉलेज की छात्राएं रिजल्ट में अनुपस्थित कर दिए जाने के बाद शुक्रवार को विवि पहुंचीं। ये छात्राएं रिजल्ट में सुधार की मांग कर रही थीं।

छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार को रिजल्ट आया तो उसमें 27 छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया। इस संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं देने के कारण उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है इसपर छात्राएं और भड़क गईं।

छात्राओं ने बताया कि उन्होंने प्रैक्टिकल की परीक्षा दी थी तो उन्हें अनुपस्थित कैसे किया जा सकता है। कॉलेज में अपने हेड को भी छात्राओं ने इसकी जानकारी दी।

यहां तक बताया कि प्रैक्टिकल की परीक्षा 18 सितंबर को हुई थी और बाह्य परीक्षक के रूप में पीजी बॉटनी के डॉ. सीबी सिंह तथा टीएनबी कॉलेज के डॉ. अजय कुमार चौधरी आए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं की समस्या तत्काल दूर कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *