नवगछिया स्टेशन से भागलपुर स्टेशन के बीच चलने वाले मैजिक के ड्राइवर शुक्रवार को डीआईजी और एसएसपी से मिले। ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि 100 किमी का परमिट रहने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों को जीरोमाइल में ही रोक रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
उन्हें भागलपुर स्टेशन नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ गाड़ियों का तो संपूर्ण बिहार परमिट है, उन्हें भी रोका जा रहा है। ड्राइवरों का कहना है कि सभी शिक्षित बेरोजगार हैं और मैजिक खरीदकर खुद ही उसे चलाते हैं। जीरोमाइल में गाड़ी को रोक दिये जाने से सवारी नहीं मिलती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

