आरपीएफ ने शुक्रवार को बांका के रजौन निवासी युवक राकेश कुमार को पर्सनल आईडी पर ई-टिकट निकालकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। राकेश पर आरोप था कि उसने बाहुबली-107 के नाम से आईडी बनाकर 72 ई-टिकट निकालकर उसे बेचे थे।
राकेश ने अपने बैंक एकाउंट से 1,25,955 रुपए का टिकट निकाला था। आरपीएफ ने यह कार्रवाई आईआरसीटीसी द्वारा भेजे गए रिकाॅर्ड के आधार पर की। एक साल के ब्योरा में बाहुबली-107 आईडी पर 72 टिकट निकालने की सूचना मुख्यालय से रेल पुलिस की सीआईबी ब्रांच को मिली थी। भागलपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर 2018 को ही राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को आरपीएफ भागलपुर, सीआईबी मालदा और लोकल पुलिस के सहयोग से राकेश को पकड़ा गया। राकेश दो पर्सनल आईडी से टिकट निकालने का धंधा करता था। राकेश को शनिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
रजौन के राकेश कुमार ने पर्सनल आईडी से बनाकर बेचे थे 72 ई-िटकट


