पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब मीडिया के सामने आ गये हैं. अपने वैवाहिक रिश्ते से हो रही पीड़ा को अब खुल कर तेजप्रताप सामने रख रहे हैं. कई चैनलों से बातचीत के दौरान उन्होंने पारिवारिक कलह को खोलकर सामने रख दिया है. तेजप्रताप अपने फैसले पर अडिग हैं. उन्होंने कहा अब मैं जो कहूँगा कोर्ट में कहूँगा. अब हम मानने वाले नहीं हैं. तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि अब तीर कमान से निकल चुका है तो अंजाम तक पहुंचकर ही रहेगा। मुझे रोज घुट-घुटकर नहीं जीना। तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर लडऩे झगडऩे का आरोप भी लगाया। तेजप्रताप यादव ने कहा कि ओमप्रकाश और नागमणि को अपने लाइफ का विलेन बताया. उन्होंने कहा कि इसी दोनों ने जबरदस्ती मेरी शादी करवाई. बता दें कि ओमप्रकाश तेजप्रताप के मामा के बेटे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जब तेजप्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वे अपने पिता लालू प्रसाद की भी बात नहीं मानेंगे. उन्होंने साफ़ कह दिया कि वे अब किसी की नहीं सुनेंगे. अब सबकुछ कंट्रोल से बाहर है. मैं अपने फैसले पर अडिग हूँ. अब चाहे प्रधानमंत्री ही क्यों न आ जाएं. हम किसी की नहीं सुनने वाले हैं. बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि मेरी पत्नी ऐश्वर्या मुझसे बहुत झगड़ती थीं. वे बार-बार कहटी थीं कि तुम मुझे तलाक क्यों नहीं दे देते ? इसके बाद हम अपने माता-पिता के सामने बहुत गिरगिराए लेकिन मेरी बात कोई नहीं सुना. तेजप्रताप ने यह भी कह दिया कि मैं कभी शादी के लिए तैयार ही नहीं था.

रांची स्थित रिम्स में इलाजरत पिता लालू प्रसाद से मिलने गए तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दायर करने के बाद शनिवार को पहली बार मीडिया से अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने अपनी शादी को बेमेल करार दिया और कहा कि मेरा और ऐश्वर्या में कोई मेल नहीं है. हम दोनों के बीच सोसाइटी का फर्क है. तेजस्वी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अचानक फैसला नहीं लिया है। मेरे माता-पिता सब जानते हैं। सिर्फ तेजस्वी यादव से इस मसले पर कोई बात नहीं हुई है. तेज प्रताप ने कहा कि मेरे फैसले के साथ मेरे परिवार के लोग खड़े नहीं हैं। ऐश्वर्या के साथ शादी के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि मैं पहले से ही तैयार नहीं था.लोग कहते हैं कि मेरा प्रेम विवाह हुआ है, लेकिन मैं साफ कर दूं कि मैं उसे बचपन से नहीं जानता था। शादी करके मुझे मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया.

भावुक तेज प्रताप ने कहा कि जन्म के बाद से ही वह अपने परिवार में खुद के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐश्वर्या के साथ किसी समझौते की उम्मीद पर उन्होंने कहा की अब सवाल नहीं की साथ रहा जाए। आत्मसम्मान के लिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले के बारे में पहले ही अपने पिता लालू प्रसाद और माता राबड़ी देवी को बता दिया था। पिता से फोन पर बात हुई थी और मिलकर भी बताया था। मां को भी बताया, लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया तो मुझे खुद से फैसला लेना पड़ा। तेज प्रताप ने कहा कि मुझे जबरन ऐश्वर्या के साथ रहने के लिए कहा जाता था जो मुझे मंजूर नहीं था। इससे मैं घुटन महसूस करता था। अब अर्जी वापस लेने का कोई सवाल नहीं हैं

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet