भागलपुर : तिलकामांझी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह(रिटायर्ड) को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें एक नंबर से लगातार कॉल मिल रहा है कि वे रजिस्ट्रार की ड्यूटी से खुद को डिस्चार्ज कर लें अथवा अपनी कार्यशैली बदलें, ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा. बता दें कि इस मामले में कुलसचिव अरुण कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय थाना में FIR दर्ज कराया है.
Total Downloads: 346

FIR में उन्होंने लिखा है कि उन्हें बैक 2 बैक कॉल आ रहे हैं कि आप अपना कार्यशैली बदलो, यहां जैसे काम होता है वैसा ही होगा. कितने आये और गए. हमारा काम धंधा चौपट मत करो नहीं तो गंगा नदी बगल में ही है यहीं बहा दिए जाओगे. यहां हमारे मर्जी से सबकुछ होता है. मॉर्निंग वॉक पर भी जाते हो. इस धमकी के बाद कुलसचिव ने थाने में FIR दर्ज करवा कर क्विक एक्शन लेने की मांग की है.

आगे देखिए FIR कॉपी

