नवगछिया : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की अनाचक हुई मौत की सूचना पर नवगछिया शिक्षा जगत आवाक रह गया. नवगछिया में यह सूचना आतेही लोग गहरे सदमे में डूब गये. नवगछिया के जीबी कॉलेज में प्रो डा अशोक कुमार सिंहा ने तत्काल दूसरी पाली में होने वाली बारहवी की टेस्ट परीक्षा को स्थगित कर एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी. डा अशोक कुमार सिंहा ने कहा कि सूबे के शिक्षा जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है जिसे आगामी भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता.

बीएलएस कॉलेज में भी शोकसभा

कुलपति के निधन की सूचना मिलते ही बीएलएस कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र शोक में डूब गये. प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्राचार्य गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रो रणविजय यादव, प्रो श्याम सुंदर शर्मा, प्रो रामानंद सिंह, प्रो माणिक लालचंद, प्रो सुबोध यादव, रामबालक यादव, प्रो दिनकर आचार्या, डोमन हरिजन, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष प्रवेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *