खरीक: खरीक प्रखंड के अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा और प्रखंड प्रमुख झाड़ी यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खरीक प्रखंड के राघोपुर, अठगामा,खैरपुर चोरहर ढोढ़िया दादपुर और उस्मानपुर के छठ घाटों का निरीक्षण किया. राघोपुर का छठ घाट दलदली और खतरनाक है. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है की आगामी 2 दिनों में हम लोग मिट्टी भरकर दलदली घाटों को ठीक कर लेंगे. मिर्जाफरी और उस्मानपुर सीमा स्थित एकलौता सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहा छठ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का मुआयना किया.

अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने बताया की उस्मानपुर में छठ घाट की स्थिति ठीक है छठ महोत्सव आयोजन को लेकर जो भी दिक्कतें थी उसे दूर कर ली गई है राघोपुर में हम लोग दोबारा निरीक्षण कर यह तय करेंगे की किस घाट पर छठ मनाना ठीक रहेगा और किस घाट पर छठ का आयोजन नहीं होगा, यह बाद में तय किया जाएगा. इस अवसर पर प्रमुख झारी यादव, खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पांडा, उस्मानपुर, पंचायत समिति कृष्ण कुमार गुप्ता, नजाकत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

कई गणमान्य व पदाधिकारी ने छठ घाट व मेले की विधि व्यवस्था का पूर्ण निरीक्षण किये. मेला कमिटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि जिले की एकलौता छठ मेला हैं ,लेकिन प्रशासन व सरकार की उदासीन रवैया के कारण जिस रुप में मदद मिलनी चाहिए, वो सुविधा व मदद यहाँ के श्राद्धालुओं को नही मिल पाती हैं. इस बार सरकार प्रशासन की वरीय पदाधिकारी ने आश्वासन दिये है, मेले में सभी तरह विधि व्यवस्था और हर तरह की सुविधा मिलेगें.

मेला समिति की माँग है कि इस बार छठ घाट में पानी की गहराई अधिक होने के कारण श्राद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं. इसलिए कम से कम पाँच गोताखोर और नाव की व्यवस्था के साथ विधि व्यवस्था में महिला पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बल की जरुरत हैं. उस्मानपुर पंचायत के मुखिया आबिद अंसारी ने बताया कि मेरे पंचायत की यह अनुमण्डीय स्तर मेला गंगा जमुना के तहजीह पर, हिन्दु और मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग बड़ी श्राद्धा से भाग लेते है और मदद करते है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *