जीरोमाइल पुलिस ने 400 पाउच देसी शराब के साथ एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया। दोपहर में जीरोमाइल थाना के समीप पुलिस ने सबौर से भागलपुर की तरफ जा रहे ऑटो को रुकने का इशारा किया।
Total Downloads: 354
ऑटो में सवार एक महिला व उसके सामान को भी पुलिस ने नीचे उतार लिया। पुलिस ने बोरे से झारखंड निर्मित देसी शराब की लगभग 400 पाउच बरामद किये। पुलिस के सामने पकड़ी गई महिला ने अपना नाम पुरैनिया बताया। यह महिला साहेबगंज, झारखंड की रहने वाली है।

महिला ने थाने में बताया कि वो बीमार है। डॉक्टर को दिखाने के लिये भागलपुर जा रही थी। ट्रेन में उसे एक लड़का मिला था उसी ने उससे दोनों बोरों को भागलपुर स्थित कोतवाली चौक पहुंचाने को कहा था। उसे नहीं मालूम था की बोरा में क्या था।

