भागलपुर. हाथीदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 80 पर रविवार को सड़क हादसे में भागलपुर की एडीजे-3 सुषमा त्रिवेदी घायल हो गईं। इस हादसे में जज का चालक सतेंद्र सिंह भी जख्मी हो गया। दोनों को गंभीर हालत में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक भागलपुर की एडीजे सुषमा त्रिवेदी अपने बॉडीगार्ड और चालक के साथ भागलपुर से पटना जा रही थीं। स्टेशन के पास एनएच 80 पर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने जज की कार को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जज की कार फुटपाथ पर जा पहुंची। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़े और महिला जज को बाहर निकाला। इसी बीच थानाध्यक्ष भी वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री की रूट लाइनिंग को लेकर वहां पहले से ही पुलिस बल तैनात था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और जज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी हाथीदह से लखीसराय की ओर जा रही थी। स्कॉर्पियो को किसी दूसरी गाड़ी ने चकमा दिया और उससे बचने के क्रम में स्कॉर्पियो ने जज की स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *