नवगछिया : आईजी भागलपुर प्रक्षेत्र के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमरी के दौरान आशीष हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरेपी पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय निवासी स्व ज्ञान दास का पुत्र मिथुन दास है. जानकारी मिली है कि मिथुन को तोहाय थाना क्षेत्र के ही एक गांव से गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि इस कांड में मिथुन अप्राथमिकी आरोपी है. वह दिनेश मुनी गिरोह का सक्रिय सदस्य और उसका प्रमुख सहयोगी बताया जा रहा है.
Total Downloads: 115
– पसराहा के तेहाय थाना क्षेत्र से की गयी गिरफ्तारी
– आईजी द्वारा गठित टीम को छापेमारी के क्रम में मिली सफलता
– मिथुन ने किया स्वीकार : दारोगा हत्याकांड में था संलिप्त
– वरीय पदाधिकारी कर रहे हैं सघन पूछ ताछ, अगला टारगेट दिनेश मुनी
पुलिस का दावा है कि वैाज्ञानिक अनुसंधान में भी इस कांड में मिथुन की संलिप्तता की बात उजागर हुई है. जबकि पुलिस ने यह भी दावा किया है कि मिथुन ने अपने इकबालिया बयान में भी अपने अपराध को स्वीकार किया है. जानकारी मिली है कि उसने हत्याकांड की पूरी जानकारी पुलिस को दी है. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया कर्मियों को सूचना देते हुए कहा है कि इस कांड के बाद आईजी भागलपुर के स्तर से गठित पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौड़ान यह सफलता हासिल किया है.

टीम में खगड़िया और नवगछिया जिला पुलिस दोनों की भागीदारी थी. देर शाम मिथुन दास को नवगछिया लाया गया और उससे नवगछिया पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों ने सघन पूछ ताछ की है. पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि मिथुन ने दिनेश मुनी के संभावित ठिकानों और उसके गिरोह के बारे में कई जानकारी पुलिस के साथ साझा किया है. इस हत्याकांड में दिनेश मुनी और अशोक मंडल के अलावा अन्य अपराधियों के भी नाम मिथुन ने पुलिस को बताया है.

मालूम हो कि इस हत्याकांड में दो आरोपियों दिनेश मुनी और अशोक मंडल को ही नामजद किया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द इनामी अपराधी दिनेश मुनी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि 12 अक्तूबर की रात को बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में छापेमारी के क्रम में अपराधियों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में खगड़िया जिला के पसराहा थाना के थानाध्यक्ष अनि आशीष कुमार सिंह शहीद हो गये थे जबकि पुलिस ने भी एक अपराधी को मार गिराया था.

