नारायणपुर : नारायणपुर रात्रि करीब दस बजे भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बलाहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को सजग ग्रामीणों के प्रयास से रोका गया. युवती अररिया फारबिसगंज की बतायी जा रही है. ग्रामीणों को रात्रि में बांस के बिट्टा से बचाओ-बचाओ का शोर सुनाई दिया. इसपर ग्रामीण बांस बिट्टा की ओर गये. ग्रामीणों ने देखा कि एक युवती छोड़ देने की गुहार लगा है लेकिन करीब पाँच की संख्या में युवक भूखे शेर की तरह हैवानियत की नजर से उसे देख रहा है.

सभी भूखे भेड़िये की तरह जिस्म की भूख मिटाने के लिये उसपर टूट पड़ना चाहता था. युवती स्थानीय नहीं थी. ग्रामीणों के लिये वह युवती अनजान थी. लेकिन उसने अपना घर अररिया फतबिसगंज बताया. इस घटना को देखकर दरिंदे के चंगुल से व युवती को ग्रामीणों ने मुक्त कराकर गाँव के एक घर में सुरक्षित रखा तो युवती बोली की वह ट्रेन से आई है. मोबाईल से प्यार हुआ है.

युवक के चंगुल से जब युवती मुक्त हुई तो हवस और प्रेम में पागल युवक उस व्यक्ति के घर पहुंचकर धमकी देने लगा कि लड़की मेरे हवाले करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा. यह सुन ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को तुरत सूचना दिया. पुलिस ने मौके पर से युवती और बलाहा के एक युवक स्व सीताराम यादव के पुत्र महेश को थाना ले गया. युवती को महिला थाना नवगछिया भेजा गया है जहां मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *