खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बत्रा में बुधवार को पटाखे छोड़े जाने और आग लगने से भातरा के विद्यानंद साहनी और उसके भाई का दो घर जलकर राख हो गया.आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया. लगने की सूचना खरीक अंचलाधिकारी को दी गई है.खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा कहा कि आग से घर का आंशिक भाग जलने से क्षतिग्रस्त हुआ है.जांच कराई जा रही है.

वही खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर में बुधवार की रात दीपावली के अवसर पर पटाखे की चपेट में आने से चरित्र दास के घर में आग लग गयी.आग लगने सेखैरपुर के चरित्र दास की पत्नी जयमाला देवी और पुत्री इमा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी. गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *