नवगछिया : नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में काली पूजा के अवसर पर मां काली के भक्तों में पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मां काली की पूजा अर्चना की. नवगछिया के नगरह स्थिति मां उग्र काली मंदिर में बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की. नवगछिया बाजार स्थित मां काली मंदिर में माता के भक्तों ने दीपावली की रात्रि से माता की पूजा अर्चना में लीन हो गए.
Total Downloads: 113
नवगछिया के भगत पट्टी रोड स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, बम काली मंदिर, सत्संग भवन रोड स्थित मां काली मंदिर, पकरा मोर के पास स्थित मां काली मंदिर, तेतरी गांव स्थित मां काली मंदिर, खगरा के मां बम काली मंदिर में माता के भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की. खगड़ा मां काली मंदिर में भक्तों ने माता को बलि भी प्रदान किया. माता की पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को नवगछिया शहर के मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन देर रात संपन्न हुआ.

माता के भक्तों ने मां के जयकारों के बीच माता की प्रतिमा को पोखर में विसर्जित किया. खगड़ा पंचायत मां काली मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को किया गया. माता की प्रतिमा संध्या समय बाजे गाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाली गई. माता के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने माता की प्रतिमा को विसर्जित किया. माता के विसर्जन के दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. पूजा के दौरान विभिन्न मंदिर एवं चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद थी.

