नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से शादी की नियत से अपहृत नाबालिक युवती का एक वीडियो रविवार को सामने आया है. वीडियो में लड़की ने अपहरण की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है या उसे किसी ने भगाया नहीं है. वह बार-बार किसी हेमंत नाम के लड़के का नाम ले रही थी. लड़की ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि हेमंत को ही उसने भगाया है.
Total Downloads: 115
– कहां हेमंत ने नहीं उसने हेमंत को भगाया
– अपने परिजनों पर लगाए आपत्तिजनक आरोप
इसका कारण बताते हुए लड़की ने कहा है कि उसकी चाची का गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है. उस पर भी इसी तरह का संबंध स्थापित करने का दबाव दिया जा रहा था. जब वह मजबूर हो गई तो उसने हेमंत को साथ भागने के लिए तैयार किया और वह गांव से भाग गई. युवती ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर पुलिस हेमंत के परिजनों को परेशान करेती है तो वह हेमंत के साथ आत्महत्या कर लेगी.

सोनवर्षा गांव में सुबह से ही इस वायरल वीडियो की चर्चा है. कुछ लोगों ने आज स्पष्ट कहा कि प्रेम प्रसंग के बहाने ग्रामीण राजनीति को साधा जा रहा है. बिहपुर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक सुचित कुमार ने कहा कि लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. जल्द ही लड़की की बरामदगी कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा.

