कटिहार : खेरिया में छठ घाट बनाने गए दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में खेरिया निवासी अमन कुमार रजक (20) और मधेपुरा जिले का खेरौरी निवासी प्रभात कुमार रजक शामिल है। प्रभात अपनी ननिहाल आया हुआ था और अपने ममेरे भाई अमन के साथ छठ घाट बना रहा था।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ अमन व प्रभात भी घाट बनाने गया था। इसी दौरान एक से दूसरे छाड़न में जाने के क्रम में प्रभात का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख अमन भी उसे बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चला गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बरामद किए। घटना की सूचना मिलते ही कुर्सेला थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद, सीओ अमर कुमार वर्मा, बीडीओ नूतन कुमारी, जिला पार्षद गोपाल यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजन को सांत्वना दी। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *