भागलपुर। छठ के बाद घर और रोजगार पर वापस जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह से गोरखपुर के बीच जनसाधारण छठ स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन भागलपुर-मुंगेर के रास्ते गोरखपुर जाएगी।सियालदह से ट्रेन 17 नवंबर की रात 11.35 बजे खुलेगी और 18 की सुबह 9.04 मिनट में भागलपुर पहुंचेगी।

यहा पाच मिनट रुकने के बाद को खुलेगी। मुंगेर-बेगूसराय- मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के रास्ते 18 की रात 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 18 की रात 11.30 बजे गोरखपुर से खुलेगी और 19 की दोपहर 1.28 बजे भागलपुर आएगी। इस ट्रेन में सभी 16 कोच जनरल क्लास के होंगे। इसमे एक्सप्रेस का किराया लगेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *