खरीक : भागलपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बुधवार को छठ महोत्सव के अवसर पर उस्मानपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
Total Downloads: 345
उद्घाटन के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में कुश्ती का क्रेज बरकरार है. युवा कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होकर वे न केवल अपना शारीरिक और मानसिक विकास कर रहे है बल्कि कुश्ती को ओलम्पिक और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. उन्होंने विभिन्न जिलों से आये पहलवानों को उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि आप लोग कुश्ती को अपना कैरियर बनाइये और अपने प्रतिस्पर्धा के दायरे को बढाइये.

कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत कर उत्साहबर्धन किया. इस अवसर पर सांसद के साथ जिला अध्यक्ष तिरुपति यादव नंदू यादव मो.आबिद नजाकत महेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

