नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो पक्षों के कुल चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में प्रथम पक्ष के मोहम्मद इख्तियार, मोहम्मद शमीम, बीबी जोहरा खातून एवं मोहम्मद मकबूल शामिल है.

घटना को लेकर प्रथम पक्ष के मोहम्मद इफ्तेखार ने गांव के ही कुल 14 लोगों पर, शौचालय निर्माण के दौरान हरवे हथियार एवं साथ लाठी डंडे के साथ लेस होकर जानलेवा हमला कर देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

नामजद आरोपियों में मोहम्मद शमीम नदफ, मोहम्मद मिस्टर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद रमजानी, मोहम्मद साहब, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद जुगना, मोहम्मद बीरन, मोहम्मद शाहिद, बीबी चूल्हीया एवं बीबी जाफरीन मुख्य रूप से शामिल हैं. घटना में घायल चारों घायलों को पुलिस द्वारा नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *