नवगछिया : भवानीपुर ग्राम पंचायत के सरस्वती स्थान में लायंस क्लब ने आई चेक अप कैम्प का आयोजन किया जिसका उद्धघाटन मुखिया दीपक शर्मा, लायन पवन सरार्फ,लायन डॉ. बी.एल.चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कैम्प में 168 मरीजों की जाँच की गई. जांचोपरांत 22 मरीजों को आगामी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया.
Total Downloads: 113
लायंस क्लब ने लगाया आई चेक अप कैंप
– 168 मरीजों की जांच की गई
– 22 लोग मोतियाबिंद के थे रोगी, सबो का होगा मुफ्त ऑपरेशन
जिसकी गहन जांच स्थानीय ऑय केयर सेंटर में 20 नवम्बर को की जायेगी मुखिया दीपक शर्मा ने लायंस क्लब का कैम्प लगाने के लिए धन्यवाद किया. क्लब अध्यक्ष लायन शिव कुमार पंसारी ने क्लब के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की एवं कहा कि लायंस क्लब मानव सेवा के लिये संकल्पित है डॉ. बादल चौधरी ने आँखो की नियमित देखभाल के सम्बंध में बताया.

मंच संचालन क्लब सचिव लायन सुभाष चंद्र वर्मा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन विजय कुमार, लायन कमलेश, लायन मनोज सराफ, लायन विनोद केजरीवाल, लायन नीलम चौधरी, लायन अनुराधा पंसारी, लायन अमिता मिश्रा, डॉ. सौम्या चौधरी की महती भूमिका रही. कार्यक्रम में अनमोल कुमार सुमन, इंदल, रंजीत यादव, विक्की कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

