नवगछिया : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सोमवार को नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान मंदिर में श्री राम जन्मभूमि पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु विराट जन जागरण अभियान चलाया गया. जन जागरण कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ शाही, क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा, प्रांत अधिकारी अमरनाथ सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रह्लाद, बजरंग दल के तेतरी प्रखंड संयोजक सम्राट, सहसंयोजक मुकेश राय, प्रखंड के विहिप प्रमुख श्रवण ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दयाराम चौधरी, प्रांत प्रमुख सामाजिक समरसता उत्तर बिहार विलास चंद्र सिंह, आरोग्य भारती जिला संयोजक डॉ विजय चौधरी, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी मीरा दीदी, बजरंग दल के संयोजक प्रह्लाद यादव, मां दुर्गा वाहिनी बहन आर्य कश्यप इस कार्यक्रम में भाग लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत ने किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 68 वर्षों से श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु मुकदमा लंबित है. आतंकियों की मुकदमा की सुनवाई हेतु 12 बजे रात्रि में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खुलता है. लेकिन करोड़ों हिंदुओं के आराध्य देव श्री राम मंदिर के लिए समय नहीं है.

इसलिए सोमनाथ की तर्ज पर कानून बनाकर मंदिर का निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त होगा. इसी हेतु भारत के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में जन जागरण का आयोजन किया जा रहा है. यह बात विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि पूज्य संतों के आदेशों के आलोक में नवगछिया संसदीय क्षेत्र में जिसमें हिंदू समाज के सभी मत पंथी संगठनों के साधु सन्यासी एवं सदस्यों सहित आम जनों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. हिंदू समाज के एकजुटता का परिचय दें जिससे मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *