भागलपुर : छेड़खानी के शक में सोमवार को जेल रोड में एक युवती ने टेम्पो सवार युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवती उक्त टेम्पो पर बैठी थी और युवक भी उसी में था। युवक ने टेम्पो का रॉड पकड़ा था, जिस पर युवती को लगा कर उसके शरीर को टच कर रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
इस पर युवती ने युवक को एक थप्पड़ मारा और तुरंत तिलकामांझी थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

युवक ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है। युवती के पति भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण युवती ने केस दर्ज नहीं कराया। युवक नवगछिया का रहने वाला था, जबकि युवती जीरोमाइल की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

