नवगछिया : शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया के द्वारा नवगछिया नया टोला में आयोजित चार दिवसीय योग शिविर का समापन बुधवार को हुआ. समापन कार्यक्रम के अवसर पर प्रशिक्षण दे रहे

योग प्रशिक्षक विनोद कुमार विश्वास को सेवार्थ के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया. इस मौके पर प्रशिक्षक विनोद विश्वास ने आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के बारे मे विस्तृत जानकारी दी.

मौके पर ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, विभूति यादव, नरसिह शर्मा दिलीप स्वर्णकार, सेवार्थ के पंकज भारती डॉ अनंत विक्रम, बिक्की, साजन आर्यण सोनी, प्रवीण कुमार एवं सैकड़ों लाभुक मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *