नवगछिया : श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्म उत्सव मंगलवार को नवगछिया के श्याम सुंदर केडिया के आवास पर आयोजित किया गया. श्री श्याम जन्म उत्सव के मौके पर खाटू वाले श्याम का भव्य दरबार सजाया गया था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 113
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा इसकी पूजा अर्चना एवं खाटू श्याम का ज्योत जलाया गया. कार्यक्रम के अवसर पर श्री श्याम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में भजन गायक सुखजीत सिंह टोनी के द्वारा श्याम प्रभु की भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्याम प्रभु की भजनों के साथ श्रद्धालु खूब झूमे. कार्यक्रम के मौके पर अशोक केडिया सहित नवगछिया श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

