कैंसर की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो साल से लंबित भागलपुर में टर्शियरी (थर्ड स्टेज) कैंसर केयर सेंटर के खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से प्रक्रिया पूरी कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। उम्मीद है कि नये साल में भागलपुर में इस सेंटर का तोहफा लोगों को मिल जायेगा। इसके खुल जाने से कैंसर के मरीजों को जांच व इलाज के लिए पटना, मुंबई या फिर दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

टाटा मेमोरियल की टीम कर चुकी है निरीक्षण

भागलपुर में टर्शियरी कैंसर केयर सेंटर खुलने की घोषणा फरवरी 2016 में ही की गयी थी। तब से यह मामला फाइलों में ही रहा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल बताते हैं कि मई 2018 में टाटा मेमोरियल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भागलपुर का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने मायागंज अस्पताल के नजदीक व माउंट कार्मेल स्कूल के पश्चिम स्थित जमीन का निरीक्षण कर सेंटर बनाये जाने की संभावनाएं तलाशी थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *