दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से छीना गया सरकारी पिस्टल, आठ कारतूस और मोबाइल बिहार के मुंगेर से बरामद किया गया है। दिल्ली और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर के हजरतगंज और चुरंबा से सामान बरामद करने के साथ ही चुरंबा के मो. नन्हे, मो. बाबर और हजरतगंज के मो. गोल्डन को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सभी आरोपियों को दिल्ली ले गई।

एक नवंबर को दिल्ली के सीलमपुर थाना के हेड कांस्टेबल विक्रम एक मामले का बीच-बचाव कर रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल, आठ कारतूस और मोबाइल छीनकर फरार हो गये। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसंधान में मोबाइल लोकेशन मुंगेर का मिल रहा था। इसके बाद सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए मुंगेर पहुंची। मुंगेर पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के चुरंबा से मो. नन्हे और मो. बाबर को गिरफ्तार किया गया। मो. बाबर के घर से छिनतई का मोबाइल बरामद किया गया।

मो. नन्हे और मो. बाबर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिस्टल और कारतूस को 30 हजार रुपये में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानका निवासी मो. गोल्डन को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने मो. गोल्डन के घर छापेमारी की। वहां से सरकारी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद कर गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एसपी बाबूराम ने बताया कि दिल्ली और मुंगेर पुलिस के सहयोग से छिनतई के हथियार व मोबाइल को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। मो. नन्हे और मो. बाबर ने दिल्ली में छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे।

बरामद हथियार व गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी देते एसपी बाबू राम

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *