अनुमंडल के नगरह बैसी स्थित सिद्धपीठ महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर में 5100 दीप एवं शिव शक्ति योग पीठ लक्ष्मीपुर रोड नवगछिया में 2100 दीप जला कर देव दीपावली मनाया गया,इस के मौके पर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा योग पीठ में विशेष पूजा अर्चना के साथ मातृ पूजन किया गया ।

साथ ही स्वामी आगमानन्द जी के निर्देशन मे आचार्यों के द्वारा माता महश्माशानी उग्र कालिका मंदिर नगरह/ वैसी में माता कालिका का विशेष श्रृंगार किया और विशेष विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया । इस मौके पर योग पीठ के अनिमेष सिंह ,शिव प्रेमानंद जी प्रेम शंकर भारती, मानवानंद जी , कुंदन सिंह,मनोरंजन सिंह जी ,पंकज भारती,पप्पू भगत शुभम ,सोनू ,मानस,पुरुषोत्तम ,मुन्नी सिंह, मंटू साहू आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

नगरह में पूजा करते आगमानंद जी महराज।

भवानीपुर काली मंदिर में जले 2100 दीये

रंगरा प्रखंड स्थित मां काली मंदिर भवानीपुर के में 2100 सौ मिट्टी के दिए जलाकर देव दीपावली मनाई गई। दीप प्रज्वलन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा प्रकांड विद्वानों ने नाना विद विधि से मां काली का पूजा पाठ कर नवेध्य चढ़ाते हुए दीप प्रज्वलित किया। भक्ति भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

वहीं पंकज झा, तपेश झा व संजय झा के भजन पर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारा लगाते हुए ताली बजाई। मौके पर वैदिकाचार्य प्रभात झा, पुजारी महानंद झा, पंडित शैलेश झा, पंडित हरिकृष्ण झा, तपेश झा, पंकज झा, संजय झा मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *