नवगछिया : दो दिवसीय अनुमंडल स्थापना दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस 24 एवं 25 नवंबर को नवगछिया के गोपाल गौशाला प्रांगण में मनाया जाएगा. इसको लेकर गौशाला परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. दो दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवगछिया एसपी निधि रानी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, बिहपुर विधायक वर्षा रानी, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह , मनोज यादव, डॉ एन के यादव, नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी रहेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार करेंगे.

,, गौशाला प्रांगण में दो दिनों तक

,, जिलाधिकारी भागलपुर कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

स्थापना दिवस को लेकर 24 नवंबर को सुबह सात बजे नवगछिया अनुमंडल कार्यालय से प्रभातफेरी निकाली जाएगी. प्रभात फेरी नवगछिया गौशाला, बाजार होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन तक जाएगी. 11 बजे दिन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र होगा. जिलाधिकारी प्रणव कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक नवगछिया के इतिहास पर आधारित कार्यक्रम, बिहुला विषहरी पर आधारित कार्यक्रम, लोक नृत्य, लोक नाटक पर आधारित कार्यक्रम होगा. 2 बजे से संध्या 6 बजे तक नृत्य संगीत प्रतियोगिता होगी.

वहीं 25 दिसंबर को 11:00 बजे दिन में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन होगा. 11:30 बजे से छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, ड्रॉइंग, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता होगी. इस दौरान किसानों द्वारा फल एवं सब्जी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. यह कार्यक्रम 1:30 बजे तक चलेगा. 2 बजे से नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा जो संध्या 4 बजे तक चलेगा. संध्या 5 बजे से 7 बजे तक नृत्य संगीत प्रतियोगिता का फाइनल राउंड एवं पुरस्कार वितरण व समापन कार्यक्रम संपन्न होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *