नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने अनुमंडल स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह अनुमंडल स्थापना दिवस में अनुमंडल वासियों की भागीदारी शामिल है यह सराहनीय है. कार्यक्रम को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह अनुमंडल प्रशासन का कार्यक्रम है. कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अनुमंडल वासियों का कार्यक्रम है.
Total Downloads: 115
उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल शिक्षा के क्षेत्र में हो चिकित्सा के क्षेत्र में हो विकास के अन्य सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में नवगछिया प्रदेश में बेहतर शहर बनकर उभरेगी. वहीं उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला में मैं आप लोगों को सुरक्षित माहौल दे पाऊ इसके लिए नवगछिया पुलिस लगातार प्रयासरत है. नवगछिया में अमन चैन व सुरक्षित माहौल की स्थापना करने में अनुमंडल वासियों का भी भरपूर सहयोग मिला है. इसके लिए अनुमंडल वासी धन्यवाद के पात्र हैं.


